प्रशिक्षण से स्वाबलंबी हो रही महिलाएं

जासं, मुजफ्फरपुर : दाता कंबल शाह मजार रोड स्थित जन शिक्षण संस्थान की ओर से प्रमाणपत्र वितरण समारोह क

By Edited By: Publish:Sat, 21 Feb 2015 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 21 Feb 2015 10:30 PM (IST)
प्रशिक्षण से स्वाबलंबी  
हो रही महिलाएं

जासं, मुजफ्फरपुर : दाता कंबल शाह मजार रोड स्थित जन शिक्षण संस्थान की ओर से प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद अजय निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाएं स्वाबलंबी होती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव-गांव में चलाने की आवश्यकता है। संस्था के अध्यक्ष हाजी तौहीद खां ने कहा कि पिछले छह वर्षो में संस्थान की ओर से 13000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिला सामाख्या की निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि महिलाएं जब तक साक्षर नहीं होंगी समाज में उनको मान-सम्मान नहीं मिलेगा। स्वतंत्रता सेनानी रामसंजीवन ठाकुर ने व्यवसायिक प्रशिक्षण को समय की जरूरत बताया। धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने किया। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला शांति समिति सदस्य रेयाज अंसारी, डा. नवीन कुमार, अशोक कुमार, जिला शांति समिति सदस्य तनवीर आलम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में निदेशक डा. श्याम यादव, संजय कुमार, शबाब आलम, रेहाना परवीन, सिंधु कुमारी, रंजीता कुमारी, अजित सिंह, कमर अहमद हैदरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी