झौवा बहियार में आग लगने से नौ घर जलकर राख

मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड के झौवा बहियार पंचायत के पासवान टोला में सोमवार की रात आग लगने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 07:52 PM (IST)
झौवा बहियार में आग लगने से नौ घर जलकर राख
झौवा बहियार में आग लगने से नौ घर जलकर राख

मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड के झौवा बहियार पंचायत के पासवान टोला में सोमवार की रात आग लगने से नौ घर जल कर राख हो गया। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग चार लाख की संपति के जल कर नष्ट होने का अनुमान है। अगलगी की इस घटना में दयानंद पासवान, जीतेंद्र पासवान, मिथुन पासवान, अभिनंदन पासवान, ब्रजेश पासवान, राजीव पासवान, कृष्णदेव पासवान, सुबोध पासवान, शयामनंदन पासवान का घर पूरी तरह जल गया। घर में रखा सारा समान बर्तन, कपड़े, अनाज तथा नकदी जल गया। बताया जाता है कि रात के दो बजे बिजली के शार्ट सर्किट से दयानंद पासवान के फूस की घर में आग लग गई। देखते ही देखते आस-पास के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घर जलने के बाद से अग्नि पीड़ित खुले में रहने को विवश हैं। पंचायत के मुखिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी