Munger: तेज रफ्तार ने छीन ली खुशियां, बेटे का रिश्ता तय कर लौट रहे ससुर-दामाद को टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत

Munger Road Accident भागलपुर के शशि मंडल अपने दामाद के साथ खगड़िया से लौट रहे थे तभी तेल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 01:57 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 04:28 PM (IST)
Munger: तेज रफ्तार ने छीन ली खुशियां, बेटे का रिश्ता तय कर लौट रहे ससुर-दामाद को टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत
मुंगेर में ससुर-दामाद को टैंकर ने रौंदा

मुंगेर, जागरण संवाददाता। प्रदेश में तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है लेकिन लोग स्पीड में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तेज रफ्तार के कारण श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर दो लोगों की जान चली गई।

श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर गुरुवार को तेल टैंकर ने ससुर-दामाद को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक शशि भूषण मंडल भागलपुर जिले के गनगनिया फतेहपुर और दामाद शैलेश कुमार नाथनगर के रहने वाले थे। भूषण मंडल चारण खगड़िया से बेटे का रिश्ता तय कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच एप्रोच पथ पर सामने से तेज रफ्तार से जा रहे तेल टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ससुर के शव को क्षत विक्षत हालत में पुलिस ने बोरी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद कोहराम मच गया। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों काे सौंप दिया गया।

परिवार वालों ने बताया कि शशिभूषण मंडल के बेटे पिंटू की शादी खगड़िया में तय हुई थी। छह लोग तीन बाइक से बुधवार को खगड़िया गए थे। शशिभूषण अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार थे।

सभी अपने घर लौट रहे थे। इस बीच श्रीकृष्ण सेतु पार करते ही एप्रोच पथ पर सामने से तेल टैंकर ने धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ससुर दूर जा गिरे और दामाद का सिर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया। इसमें दोनों की मौत मौके पर हो गई।

एक माह पहले हुई थी शैलेश की शादी

शशिभूषण मंडल ने अपनी बेटी काजल की शादी एक महीने पहले नाथनगर निवासी सुरेश साह के पुत्र शैलेश कुमार के साथ की थी। शैलेश अपने साली की लड़की को देखने के लिए ससुर के साथ जा रहे थे।

(पत्नी के साथ शैलेश)

मौत की सूचना मिलते ही परिवार वाले घटना के लगभग दो घंटे बाद सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नई नवेली दुल्हन की हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी नहीं गया और सुहाग उजड़ गया।

कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे ने बताया कि एप्रोच पथ पर दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। चालक और वाहन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया।

(स्वजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस)

इधर, मृतकों के घर जैसे ही ससुर-दामाद की मौत की सूचना गई, घर में कोहराम मच गया। बेटे का रिश्ता पक्के होने की खुशी गम में बदल गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बक्सर में टहलने निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

इसके अलावा, तेज रफ्तार के कारण बक्सर में भी एक महिला की जान चली गई। हादसा बक्सर पटना फोरलेन एन एच 922 के नजदीक दियांमान गांव को जाने वाली सड़क पर हुआ। महिला बुधवार देर शाम निकली थी, तभी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटका ढकाइच गांव निवासी मनोरंजन प्रधान की 35 वर्षीय पत्नी माया देवी की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी