पर्व के दौरान डीजे पर रहेगी सख्त पाबंदी

- प्रतिमा बैठाने तथा कार्यक्रम के लिए लेना होगा लाइसेंस संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) दीपावली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:27 AM (IST)
पर्व के दौरान डीजे पर रहेगी सख्त पाबंदी
पर्व के दौरान डीजे पर रहेगी सख्त पाबंदी

- प्रतिमा बैठाने तथा कार्यक्रम के लिए लेना होगा लाइसेंस

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर) : दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार की देर शाम असरगंज थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता तारापुर डीएसपी रमेश कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सभी पूजा समिति के अध्यक्षों को त्योहार के मौके पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि प्रतिमा बैठाने के लिए पूजा समति को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। पूजा कमेटी अपने सदस्यों की फोटो और आधार कार्ड युक्त आवेदन थाना में जमा करेंगे। कार्यकर्ताओं की सूची भी मोबाइल नंबर के साथ जमा करना होगा। छोटे बड़े कार्यक्रम कराने तथा पटाखे बेचने के लिए भी लाइसेंस लेना होगा। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अफवाह से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दें। उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी। प्रखंड क्षेत्र में मां काली की प्रतिमा नौ स्थानों पर स्थापित की जाती है तथा भगवान सूर्य की प्रतिमा पांच स्थानों पर स्थापित की जाती है। इस अवसर पर सीओ अनुज कुमार झा, असरगंज जिला परिषद सदस्य अनिल वैध, मुखिया प्रो. दिलीप कुमार रंजन, दिनेश ठाकुर, संजय रजक, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, सुरेश मांझी, राजद नेता चंदन कुमार पूर्वे, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंभू मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय पंजियारा, पूजा समिति के अध्यक्ष सुधांशु साह, अरविद पंजियारा, पंचायत राजद अध्यक्ष संजीव कुमार, पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर यादव, थाना के सअनी कमलाकांत साह, नरेंद्र सिंह, नवल किशोर यादव सहित बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी