रामनवमी को लेकर बजरंग दल ने निकाला शोभा यात्रा

संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) बजरंग दल बरियारपुर इकाई ने रामनवमी को लेकर शोभा या˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:33 AM (IST)
रामनवमी को लेकर बजरंग दल ने निकाला शोभा यात्रा
रामनवमी को लेकर बजरंग दल ने निकाला शोभा यात्रा

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : बजरंग दल बरियारपुर इकाई ने रामनवमी को लेकर शोभा यात्रा एकाशी मोड़ से शुरू होकर बरियारपुर काली स्थान से एनएच-80 पर भ्रमण करते हुए आशा टोला दुर्गा स्थान पहुंची। जुलूस में घोड़सवार के द्वारा कर्तव्य दिखाते हुए शामिल कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के द्वारा जुलूस शांति पूर्वक निकाली गई। मौके पर अध्यक्ष नीलु सिंह, उपाध्यक्ष अजित चौधरी, शशांक सिंह, कन्हैया चौधरी, दुर्गेश सिंह आदि थे। वहीं विधि-व्यवस्था की निगरानी एसडीपीओ हरिशंकर कुमार कर रहे थे। जबकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, एएस आई खान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी