वो प्रिंसिपल नहीं, मेरे पति हैं- नौवीं की छात्रा की यह बात सुनकर पुलिस हुई हैरान

बेटी के अपहरण के बाद थाने में पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि स्कूल के प्रिंसिपल ने बेटी का अपहरण कर लिया है। जब बेटी बरामद हुई तो उसने कहा कि वो प्रिंसिपल नहीं मेरे पति हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 18 Nov 2017 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Nov 2017 10:14 PM (IST)
वो प्रिंसिपल नहीं, मेरे पति हैं- नौवीं की छात्रा की यह बात सुनकर पुलिस हुई हैरान
वो प्रिंसिपल नहीं, मेरे पति हैं- नौवीं की छात्रा की यह बात सुनकर पुलिस हुई हैरान

मधुबनी [जेेएनएन]। स्कूल के प्रिंसिपल ने नौवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे रास्ते से बाइक पर बैठाकर ले भागा। बेटी के अपहरण की सूचना पिता ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तहकीकात करना शुरू किया और लड़की को एक कमरे से बरामद कर लिया।

बरामद लड़की ने जो बताया वह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए, लड़की ने कहा कि वो प्रिंसिपल नहीं मेरे पति हैं और हमने मंदिर में शादी भी कर ली है। उन्होंने मेरा अपहरण नहीं किया है। लड़की नाबालिग है और इस संबंध में लड़की के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना मधुबनी जिले के ललमनियां थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत की गई एक नाबालिग लड़की को खुटौना थाना पुलिस ने अपहरण करने वाले के घर से शनिवार सुबह बरामद कर लिया है। 

इसमें लड़की के पिता ने कहा है कि शुक्रवार शाम भोलापुर चौक से मेरी बेटी को मध्य विद्यालय मोगलाहा का प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मंडल बाइक से उठा ले गया। जब खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो खुटौना पुलिस को जानकारी दी।  

जानकारी के आधार पर शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद आरोपित के घर पर पुलिस पहुंची। लेकिन वहां प्रिंसिपल और लड़की के होने का पता नहीं चला। लड़की के पिता ने बताया कि जब पुलिस वहां तहकीकात करके चली गई तो मैंने वहीं नजर बनाए रखी। शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास उसके घर से लड़की निकली तो मैंने उसे पकड़ कर खुटौना पुलिस के हवाले कर दिया। 

वहीं लड़की ने अपने बयान में कहा है कि मैं जब मध्य विद्यालय मोगलाहा में पढ़ती थी तभी से हम दोनों में प्रेम है। जब मैं आठवीं में थी तभी लहान (नेपाल) के एक शिवमंदिर में हमने शादी भी कर ली थी। यह बात घरवालों को पता नहीं है। अब मैं 9वीं कक्षा में खुटौना हाई स्कूल में पढ़ती हूं। इधर, आरोपित प्रधानाध्यापक विनोद मंडल फरार है, पुलिस उसकी खोज कर रही है।

chat bot
आपका साथी