चुनाव के समय कांग्रेस को याद आया सवर्ण

मधुबनी। जब जब चुनाव की बयार बहती है। तब तब कांग्रेसियों को सवर्णो की याद आती है। भाजपा को सवर्णो का

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 11:24 PM (IST)
चुनाव के समय कांग्रेस को याद आया सवर्ण

मधुबनी। जब जब चुनाव की बयार बहती है। तब तब कांग्रेसियों को सवर्णो की याद आती है। भाजपा को सवर्णो का विरोधी कहने वालेां से हम जानना चाहते है कि जब लालू जी की शासन में भूरा बाल साफ करो का नारा को मजबुती प्रदान की जा रही थी। उस समय कांग्रेस सता का सुख भोग रही थी तथा सवर्णो के उपहास करने वालों की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे थे। अभी वर्तमान परिस्थिति में भी उसी लालू जी के साथ मिलकर जिसने कभी सवर्णो के हित की बात नहीं की सवर्णो को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। ये उक्त बातें क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश मंत्री देवानंद मिश्र सुमन ने बौरहर चैक पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सवर्ण स्वंय बुद्धिजीवी है और देश हित में अपना मत भाजपा को देकर उन धोखेबाजों को परिवर्तन का राह दिखायेंगे। वहीं भाजपा उद्योग मंच के प्रदेष प्रवक्ता विनोद प्रसाद ने कहा कि भाजपा जाति नहीं जमात की राजनीति करती है और अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जाति पात व दलगत भावनाओं से उठकर राज्यहीत में सुबे की जनता एनडीए गठबंधन की पक्ष में वोट करेगी।

chat bot
आपका साथी