छठ को ले शांति समिति की बैठक

जासं, मधुबनी : नगर थाना परिसर में शनिवार को लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 07:10 PM (IST)
छठ को ले शांति समिति की बैठक

जासं, मधुबनी : नगर थाना परिसर में शनिवार को लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में छठ मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस प्रशासन ने छठ पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में छठ पूजा समिति सदस्यों व आम नागरिकों से भी सहयोग की मांग की। बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षात्मक उपायों पर भी विचार किया गया। बैठक में कौशर किशोर मंडल, भागिरथ पासवान, राम उदगार यादव, जयशंकर साह आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी