स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आशा करेंगी प्रेरित

मधेपुरा। अनुमंडलीय अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं के चौथे चरण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:04 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आशा करेंगी प्रेरित
स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए आशा करेंगी प्रेरित

मधेपुरा। अनुमंडलीय अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं के चौथे चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में मॉड्यूल पांच,छह और सात के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण में आलमनगर प्रखंड के 14 आशा एवं पुरैनी प्रखंड के दो आशा ने भाग लिए। प्रशिक्षण की समाप्ति के उपरांत प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार,महेश्वरी यादव एवं अंजन कुमार गुप्ता ने आशा से कहा कि आशा को मरीजों की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ता कहा जाता है। स्वास्थ्य का अधिकार उसके कार्य का अभिन्न हिस्सा होता है। जिसमें उसे स्वास्थ्य में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त करने के लिए समुदाय को प्रेरित करने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लोगों को भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान देना होता है। इसलिए सभी आशा कार्यकर्ता को चाहिए कि प्रशिक्षण उपरांत अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करें।

chat bot
आपका साथी