जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

मधेपुरा। जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:17 AM (IST)
जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन 
को सशक्त बनाने पर  जोर
जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

मधेपुरा। जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने सहित अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अम्बिका गुप्ता,जिला महासचिव प्रो. शिव कुमार यादव,खेल प्रकोष्ठ के चन्देश्वरी साह,अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के भरत शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कुंदन कुमार उर्फ बंटी, पूर्व अध्यक्ष रेणु कुमारी, सूर्य कुमार पट्वे, कैलाश पासवान, अबुसलेह सिद्दकी, गोपाल यादव सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी