धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी पैक्स में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 11:46 PM (IST)
धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन
धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी पैक्स में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। चुनाव के बाद पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र के शुभारंभ होने से किसानों में काफी खुशी देखी जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार लाल की उपस्थिति एवं पैक्स प्रबंधक सर्जन कुमार की निगरानी में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र राय ने फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन के पश्चात स्थानीय किसान राजेंद्र चौधरी के 45 क्विंटल व सज्जन कुमार के 71 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि अब नियमित रूप से पैक्स अधीनस्थ किसानों के धान का क्रय किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार लाल ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार फिलहाल कुरसंडी पैक्स के धान अधिप्राप्ति केन्द्र को नरदह पैक्स से टैग किया गया है। उन्होंने यह भी बताया अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचने वाले किसानों को कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 48 घंटे के अंदर राशि का भुगतान की जाएगी। मौके पर पुरैनी पैक्स प्रबंधक दिनेश कुमार, मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, डॉक्टर चंद्रशेखर साह, डीलर विनोद राम, किसान राजेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, शशि चौधरी, उदय कुमार सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी