आग लगने से एक घर जला

मधेपुरा। प्रखंड के राजगंज पंचायत स्थित नया टोला कोरियारही वार्ड सात में शुक्रवार की रा˜ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 05:42 PM (IST)
आग लगने से एक घर जला
आग लगने से एक घर जला

मधेपुरा। प्रखंड के राजगंज पंचायत स्थित नया टोला कोरियारही वार्ड सात में शुक्रवार की रात्रि अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू लिया गया। घटना की सूचना अंचल कार्यालय एवं थाना में दिए जाने की बातें बताई गई। बताया जाता है कि कोरियारही निवासी मु. तस्लीम के घर रात्रि के लगभग 12 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने जुटकर आग बुझाने में कामयाब रहे। लेकिन इतने देर मे एक घर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजनों के अनुसार बर्तन, कपड़ा, अनाज, एवं अन्य सामग्री जल गया। इस घटना में गाय का बच्चा झुलस कर जख्मी हो गया। लगभग एक लाख की संपत्ति क्षति का अनुमान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। 

chat bot
आपका साथी