सूर्यगढ़ा में पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान को मिला समर्थन

लखीसराय। दैनिक जागरण के देशव्यापी पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ कार्यक्रम के तहत अभियान के चौथे दिन सूर्यगढ़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 06:17 PM (IST)
सूर्यगढ़ा में पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान को मिला समर्थन
सूर्यगढ़ा में पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान को मिला समर्थन

लखीसराय। दैनिक जागरण के देशव्यापी पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ कार्यक्रम के तहत अभियान के चौथे दिन सूर्यगढ़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदाधिकारी से लेकर आम लोगों तक ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अफसर से लेकर मरीजों एवं उसके परिजनों तक ने पौधरोपण किया। आम लोगों ने भी जागरण के इस माह अभियान में शामिल होकर पौधरोपण किया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख चंदन देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ सुमित कुमार आनंद, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा शहनवाजुल हक, मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई अध्यक्ष रविशंकर ¨सह, वरिष्ठ सदस्य एवं प्रमुख व्यवसायी अनिल कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश कुमार, जकड़पुरा पंचायत के मुखिया कृष्णनंदन पासवान, राजद कार्यकर्ता पप्पू यादव, जदयू कार्यकर्ता नवीन कुमार ¨सह, ब्रजेश कुमार, पंकज राम, जदयू के जिला महासचिव कैलाशपति महतो आदि लोगों ने काफी उत्साह के साथ पौधरोपण किया। उधर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज, लेखापाल नूतन कुमारी, सूर्यगढ़ा विकास परिषद के संयोजक नवीन ¨सह, पूर्व पंसस जितेंद्र कुमार, एएनएम सुनैना कुमारी, शांति कुमारी, बबिता सिन्हा, सुनीता कुमारी, ¨बदु कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुरक्षा प्रहरी राजा कुमार, ¨सटू कुमार, उदय दास ने अलग-अलग चिह्नित जगहों पर पौधरोपण करके उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी से लेकर मरीज एवं उसके अभिभावकों ने भी पौधरोपण किया।

chat bot
आपका साथी