पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आएंगे कल, तैयारी में जुटा प्रशासन

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आएंगे कल तैयारी में जुटा प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:37 PM (IST)
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आएंगे कल, तैयारी में जुटा प्रशासन
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आएंगे कल, तैयारी में जुटा प्रशासन

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आएंगे कल, तैयारी में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी, लखीसराय : पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल का 27 अगस्त को लखीसराय में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके साथ जिले के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य वरीय न्यायिक अधिकारी भी रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपने मातहत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्य न्यायाधीश के लखीसराय आगमन के मद्देनजर चर्चा करते हुए सभी विभागों के पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी को न्यायालय परिसर से लेकर पूरे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नप ईओ ने इस बाबत शहर में घूम-घूम कर साफ-सफाई का जायजा लिया। न्यायालय परिसर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उधर मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला विधिक संघ की ओर से भी स्वागत की तैयारी की जा रही है। जानकारी हो की कुछ दिन पहले ही जिले के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ने लखीसराय न्यायालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान जिले के अधिवक्ताओं ने निरीक्षी न्यायाधीश के समक्ष कई समस्याओं और मांगों को रखा था। अब जबकि पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश खुद आ रहे हैं तो अधिवक्ताओं में भी इसको लेकर खुशी देखी जा रही है। हालांकि अभी तक मुख्य न्यायाधीश के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी जिले को प्राप्त नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी