आठ पंचायतों में जल्द शुरू होगा नल-जल योजना

किशनगंज। प्रखंड के आठ पंचायतों में अब लोगों को बहुत जल्द शुद्ध पेयजल नसीब होने लगेगा। इसके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM (IST)
आठ पंचायतों में जल्द शुरू होगा नल-जल योजना
आठ पंचायतों में जल्द शुरू होगा नल-जल योजना

किशनगंज। प्रखंड के आठ पंचायतों में अब लोगों को बहुत जल्द शुद्ध पेयजल नसीब होने लगेगा। इसके लिए सरकारी कवायद शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल के तहत प्रखंड के पाटकोई कला, तेघरिया, डेरामारी, बगलबाड़ी, बुआलदह, कोचाधामन, कठामठा और मौधो को चयनित किया गया है। इसके लिए प्रशासनिक व विभागीय स्वीकृति को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में प्राय: हर जगहों पर पानी में आयरन पाई जाती है। जिसका सेवन लोगों के सेहत के लिए घातक बनता जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकंदर आलम ने बताया कि इस योजना के तहत पंचायत के हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी। तथा इसके एवज में प्रबंध समिति के द्वारा लोगों से कुछ रुपये शुल्क लिए जाएंगे इस राशि से पाइप व नली की साफ-सफाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी