ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ठाकुरगंज प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:19 PM (IST)
ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ठाकुरगंज प्रखंड इकाई के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास के द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने बारी-बारी से राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जन विरोधी सरकार बताया।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास ने कहा कि सरकार किसानों के हित को देखते हुए यथाशीघ्र धान क्रय केंद्र खोले और धान खरीदने के तुरंत बाद किसानों के खाते में धान खरीद का समर्थन मूल्य अविलंब भेजें। प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट खसोट बंद हो, आंगनबाड़ी सेविका बहाली की जांच हो, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित कई अन्य मांगों को रखा। धरना के पश्चात राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को जन समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस  नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, तेजनारायण यादव, जिला सचिव रमेश जैन, मो. हकीमुद्दीन, गणेश राय, मो. सैदुर्रहमान, मेराज हुसेन, फैयाज आलम, अधिवक्ता लाल मोहम्मद, मो. असीर आलम, मो. नौशाद आलम और केशर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी