चोपड़ा में दो पक्षों में तनाव, कई घायल

किशनगंज। जिले से सटे बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा थाना क्षेत्र स्थित मझियाली, हासक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 08:52 PM (IST)
चोपड़ा में दो पक्षों में तनाव, कई घायल
चोपड़ा में दो पक्षों में तनाव, कई घायल

किशनगंज। जिले से सटे बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा थाना क्षेत्र स्थित मझियाली, हासकरी गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। गुरुवार सुबह दो गुटों के बीच हुई ¨हसक झड़प में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। वहीं एक स्थानीय युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची चोपड़ा पुलिस ने घायल मजीरुद्दीन अहमद को इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। स्थानीय लोग मामले को पंचायत चुनाव के दौरान उपजे रंजिश का परिणाम मान रहे हैं। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि उत्तर दिनाजपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार किया।

chat bot
आपका साथी