गणपति उत्सव की मच रही धूम

फोटो-18 केएसएन-40 जागरण संवाददाता, किशनगंज: गणपति महोत्सव ज्यों ज्यों समापन की ओर बढ़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:14 AM (IST)
गणपति उत्सव की मच रही धूम
गणपति उत्सव की मच रही धूम

फोटो-18 केएसएन-40

जागरण संवाददाता, किशनगंज: गणपति महोत्सव ज्यों ज्यों समापन की ओर बढ़ रहा है त्यों त्यों मेला परवान चढ़ता जा रहा है। शहर के धरमगंज रेल गुमटी समीप स्थित राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ यह महोत्सव दस दिनों तक चलता है। 13 से शुरु हुआ महोत्सव 22 तक चलेगा। शाम ढ़लने के साथ ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। चाहे महिला हो या पुरुष, युवक हो या युवती सभी गणपति की एक झलक पाने को आतुर रहते हैं। यहां तक कि बच्चे भी पीछे नहीं रहते। दर्शन के लिए कतार लगी रहती है। यूं कहे कि देर रात तक गणपति महोत्सव की धूम रहती है। गणपति दर्शन करने के बाद महिलाएं व बच्चे मेला का भी जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। रंग बिरंगे लाइटों में सजा मंदिर परिसर व पंडाल आकर्षक छंटा बिखेरती है। गणपति महोत्सव के अवसर पर लगाए गए मेला में विभिन्न तरह के झूले, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, पीतल के बने पूजा में उपयोगी बर्तनों की दुकानें, घरों में सजावट के लिए रंग बिरंग कृत्रिम फूलों की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा लोग मेला में स्क्रैच कूपन के जरिए मिलनेवाले सामानों पर भी भाग्य आजमाते नजर आ रहे थे। ब्रेक डांस झूला, आसमानी झूला व अन्य झूलों पर झूलने के लिए भी काफी भीड़ देखी गई। मेला को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मिक्की साहा सहित अन्य सदस्यगण लगे रहे।

chat bot
आपका साथी