साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

किशनगंज। बहन की मौत के बाद जीजा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर छोटी साली के साथ दुष्कर्म करन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 06:07 AM (IST)
साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

किशनगंज। बहन की मौत के बाद जीजा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर छोटी साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपित द्वारा शादी करने से इन्कार कर दिए जाने के बाद बुधवार को पीड़िता ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। जिनके दबाव के बाद भी जब आरोपित ने पीड़िता के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया तो स्वजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोचाधामन थाना में पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के बड़ी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। जिससे एक संतान भी है। पांच माह पूर्व बीमारी के कारण बहन की मौत हो गई और बच्चे के लालन पालन का जिम्मा ननिहाल वाले करने लगे। नतीजतन युवक का भी ससुराल आना जाना लगा रहा। इस दौरान उसने साली को शादी करने का झांसा दिया और चार माह तक दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह शादी करने से साफ मुकर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी