जदयू नेताओं ने गांवों में पहुंच कर जनता के साथ किया संवाद

जदयू की ओर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। शनिवार को जदयू के जिला संगठन प्रभारी शुभानंद मुकेश और जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में मानसी चौथम व बेलदौर प्रखंड का सघन दौरा कर जदयू संवाद कार्यक्रम चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 11:54 PM (IST)
जदयू नेताओं ने गांवों में पहुंच कर जनता के साथ किया संवाद
जदयू नेताओं ने गांवों में पहुंच कर जनता के साथ किया संवाद

जासं, खगड़िया : जदयू की ओर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। शनिवार को जदयू के जिला संगठन प्रभारी शुभानंद मुकेश और जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में मानसी, चौथम व बेलदौर प्रखंड का सघन दौरा कर जदयू संवाद कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि सुशासन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। मानसी के अमनी में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जदयू के जिला महासचिव पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। चौथम में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह खड़ग व संजय सिंह तथा बेलदौर में प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा एवं अनिल सिंह मुखिया मौजूद थे। प्रभारी शुभानंद मुकेश ने कहा कि आज बिहार माडल की देश और दुनिया में चर्चा है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, चंदन कुमारी, जिला महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल एवं रामाशंकर सिंह कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, अशोक राय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

्र

---------------- लोजपा की बैठक में शिवराज ने भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, खगड़िया : लोजपा (रामविलास) की बैठक होटल शकुंतला इंटरनेशनल के सभागार में शनिवार को हुई। इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में लोजपा (रा) की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री चिराग पासवान होंगे। कहा कि हम अभी से संकल्प लें और एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी पार्टी से जोड़कर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि आप गांव- गांव जाकर स्मृति शेष रामविलास पासवान जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। जमुई सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में ही बिहार के विकास की गाथा लिखी जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी ईश्वर पासवान उर्फ लाठी सिंह, पार्टी के नेता गम्मी पासवान, रमेश कुमार, मनीष सिंह, रतन पासवान, विनोद पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी