सहरसा के दो अपराधी खगड़िया में गिरफ्तार

खगड़िया। खगड़िया-दरभंगा सीमावर्ती मुशहरिया-शहरबन्नी के बीच अलौली पुलिस द्वारा की गई कार्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 09:09 PM (IST)
सहरसा के दो अपराधी खगड़िया में गिरफ्तार
सहरसा के दो अपराधी खगड़िया में गिरफ्तार

खगड़िया। खगड़िया-दरभंगा सीमावर्ती मुशहरिया-शहरबन्नी के बीच अलौली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सहरसा के दो अपराधियों को दबोच लिया गया। दोनों के पास से दो देसी कट्टा, आधा दर्जन ¨जदा कारतूस, दो गोली का खोखा व बाइक जब्त किया गया है। गिरफ्तार गौतम सदा सहरसा के कनेरिया ओपी अंतर्गत कठडुमर का रहने वाला है। जबकि सुरेश मुखिया सहरसा के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत दह टोला का रहने वाला है। इधर, एसपी मीनू कुमारी ने पुलिस की सफलता बताते हुए कहा कि अलौली के प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान प्रसाद व वीएपी जवानों द्वारा गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान यह कामयाबी हाथ लगी। दोनों किसी अपराध की योजना बना रहा था। दोनों के खिलाफ सहरसा व खगड़िया जिले के थानों में दर्ज मामलों की पड़ताल करने के आदेश दिए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों के विरूद्ध पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी