सड़कों पर विचरण करता है आवारा पशु, रेलवे नाला बना सुअरों की शरणस्थली

खगड़िया। खगड़िया नगर पंचायत को वर्षो पहले नगर परिषद का दर्जा मिल गया। नगर पंचायत से नगर पि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:24 PM (IST)
सड़कों पर विचरण करता है आवारा पशु, रेलवे नाला बना सुअरों की शरणस्थली
सड़कों पर विचरण करता है आवारा पशु, रेलवे नाला बना सुअरों की शरणस्थली

खगड़िया। खगड़िया नगर पंचायत को वर्षो पहले नगर परिषद का दर्जा मिल गया। नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद यहां विकास के कई कार्य हुए हैं, परंतु आवारा पशुओं पर नियंत्रण को लेकर अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। सड़कों पर आवारा पशु खुलेआम विचरण करते रहता है। खासकर सुअरों के उत्पात से शहरवासी परेशान हैं। शहर के सभी सड़कों पर सुअर विचरण करते रहता है। जयप्रकाश नगर के पास से गुजरने वाला रेलवे नाला में कूड़े-कचरे के ढेर पर बड़ी संख्या में सुअर विचरण करता है। इससे पूर्वी केबिन ढाला रोड, हाजीपुर मुहल्ला, जयप्रकाश नगर के लोग आक्रांत हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के कुछेक सफाई कर्मी रेलवे नाला में ही कचरे फेंकते हैं और यहां सुअर को छोड़ देते हैं। इससे महामारी की आशंका गहरा गई है। बोलने पर सफाई कर्मी झगड़ा-झंझट पर उतर जाते हैं।

नप की बैठक में उठा मुद्दा

15 फरवरी को नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक में आवारा पशुओं पर नियंत्रण को लेकर नगर पार्षद रणवीर कुमार ने मुद्दा उठाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आवारा पशुओं को शहर से बाहर छोड़ा जाए। इसको लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वच्छता निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो सफाई कर्मी सुअर पालन करते हैं अगर वे सुअर को सड़कों पर छोड़ देते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाए।आदेश का उल्लंघन करने पर सेवा से बाहर कर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी