..अब महेशखूंट स्टेशन की हो रही साफ-सफाई

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: अब साफ-सफाई अभियान का असर महेशखूंट स्टेशन पर भी दिख रहा है। मंगलवार को

By Edited By: Publish:Wed, 01 Oct 2014 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 01 Oct 2014 05:06 PM (IST)
..अब महेशखूंट स्टेशन 
की हो रही साफ-सफाई

महेशखूंट(खगड़िया)संवाद सूत्र: अब साफ-सफाई अभियान का असर महेशखूंट स्टेशन पर भी दिख रहा है। मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे रेल कर्मियों ने स्टेशन के गंदे स्थान पर जा-जाकर सफाई कार्यो को अंजाम दिया। इस दौरान अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्री यह देखकर भौच्चक रह गए। बताया जाता है कि आलम यह थी कि स्टेशन पर उपस्थित यात्री भी गंदगी उठाकर उसे दूर ठिकाने लगाने लगे। सफाई होने से स्टेशन की सूरत ही बदल गई। मौके पर उपस्थित स्थानीय अशोक सिंह ने कहा आज तो गजब हो गया। महेशखूंट स्टेशन तो सफाई के मामले में कई स्टेशनों को मात दे रहा है।

chat bot
आपका साथी