केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

कटिहार : केंद्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 10:06 PM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

कटिहार : केंद्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्डों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के वार्ड नंबर 24 में नगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अतुल आनंद के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, उपाध्यक्ष बबन झा, प्रभात मिश्रा आदि मौजूद थे। अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह ने कई उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार वार्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार के उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, स्वच्छता अभियान आदि विषयों में केंद्र सरकार के प्रति लोगों का काफी समर्थन मिला। इस मौके पर प्रवक्ता मनोज झा, सीमा झा, दीपक गुप्ता, अतुल आनंद, विकास यादव, आशीष रंजन, महेंद्र झा, आशीष कुमार, ¨प्रस कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी