जीतन शाह की मजार पर विधायक व पदाधिकारियों ने की चादरपोशी

संवाद सूत्र मनिहारी (कटिहार) मनिहारी नगर स्थित पर्यटन क्षेत्र के रूप में ख्यातिप्राप्त जीतन शाह की मजार पर सालाना उर्स संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2022 12:14 AM (IST)
जीतन शाह की मजार पर विधायक  व पदाधिकारियों ने की चादरपोशी
जीतन शाह की मजार पर विधायक व पदाधिकारियों ने की चादरपोशी

संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार): मनिहारी नगर स्थित पर्यटन क्षेत्र के रूप में ख्यातिप्राप्त जीतन शाह की मजार पर सालाना उर्स संपन्न हो गया। उर्स के मौके पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम ने पीर मजार पर चादरपोशी की तथा क्षेत्र के लिए अमन चैन, खुशहाली की दुआ मांगी, जबकि बरारी के पूर्व विधायक नीरज कुमार यादव, कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव, शहनवाज खान,मनिहारी मुखिया संघ के अध्यक्ष सह नीमा मुखिया रामजी यादव, जदयू नेता राजेश कुमार रजक, समाजसेवी रविन्द्र यादव, वार्ड पार्षद वकील यादव व युगल पासवान, अंगद ठाकुर, शुभम पोद्दार, प्रिस, नौशाद अली सहित कई दूर दराज से आए लोगों ने मजार पर चादरपोशी की तथा दुआएं मांगी।

उर्स के मौके पर यहां दूर दराज से काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे थे। उनलोगों ने मजार पर मत्था टेका तथा मन्नत मांगी।

इस मौके पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र अंतर्गत जीतन शाह के मजार पर सलाना उर्स का आयोजन होता रहा है। यह स्थल आपसी भाईचारे व सद्भाव का अद्भूत मिशाल है। यह पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। यहां क्षेत्र सहित दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। कहा कि इसके विकास के लिए हर जगह आवाज उठाई गई है। इसे विकसित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विधि व्यवस्था संधारण व सुरक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से काफी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही। वही ग्राम रक्षा दल का भी सहयोग रहा। इस मौके पर उर्स कमिटी के ़खादिम मंजर श़फी,जमील अंसारी, पूर्व उपमुख्य पार्षद मुस्ताक हुसैन,वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी,सनाउल्ला उर्फ मन्ना, अंसार,अफाक ऐनुल,आलमगीर, मोहम्मद अली,रजी इमाम,असलम परवेज,आरिफ शमशाद,दिलदार खान,शमीम रजा, आजाद खान,चुन्नू खान,अहमद खान, सोहराब उर्फ शेरू सहित कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी