भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि संबंधी पुराने विवाद को ले हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:38 AM (IST)
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच लोग घायल
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि संबंधी पुराने विवाद को ले हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अस्पताल में भर्ती अखलासपुर निवासी चंद्रदेव सिंह के पुत्र घायल महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके व ह्रदयानंद के पक्ष के लोगों से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। गुरूवार की सुबह अपनी भूमि मे वे लोग ईट रखने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राधेश्याम के ललकारने पर लाठी व डंडा से लैस ह्रदयानंद, सरसेवानंद, सुधर्मानंद, हरमुक्तानंद,श्रीकवल सिंह व अरविद कुमार आकर मारपीट करने लगे। मारपीट में महेंद्र सिंह,चितरंजन कुमार,लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह व निरंजन कुमार सिंह आदि घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी