सीमावर्ती यूपी के निकटतम क्षेत्र में होती है अफीम की खेती

By Edited By: Publish:Thu, 28 Aug 2014 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 Aug 2014 06:31 PM (IST)
सीमावर्ती यूपी के निकटतम क्षेत्र में होती है अफीम की खेती

संसू, नुआंव (कैमूर) : सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला मुख्यालय में सरकारी स्तर पर अफीम की फैक्ट्री स्थापित है। जिससे अनुज्ञप्ति प्राप्त कर क्षेत्रीय कृषक प्रति अनुज्ञप्ति आधा एकड़ भूमि में अफीम की खेती करते हैं। जिससे उपजी 8 किलो ग्राम अफीम को सरकारी रेट पर फैक्ट्री को मुहैया कराना होता है। परन्तु पैदावार कम होने का बहाना बना आधी अधूरी सप्लाई कर शेष अफीम को कालाबाजार के हवाले कर देते हैं। जानकार बताते हैं कि अफीम से कु्रड नामक पाउडर तैयार किया जाता है। उसमें अन्य रसायन मिलाकर हेरोइन तैयार की जाती है। जिसकी कीमत प्रति किलो अन्तर राज्यीय बाजार में लाखों रुपये में होती है। वैसे गाजीपुर जिला प्रशासन कुछ गांव एवं कृषकों को चिह्नित कर इनकी अनुज्ञप्ति प्रति वर्ष रद करता रहता है। इस गोरखधंधे में लगे चालबाज कृषक प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अन्य सगे संबंधियों के नाम पर पुन: अनुज्ञप्ति हासिल करने में सफलता पा लेते हैं। भौगोलिक बनावट के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती की जाती है, वह क्षेत्र कैमूर जिला के पश्चिमी उत्तरी हिस्सा का सबसे निकटतम सीमावर्ती हिस्सा है। यह कर्मनाशा नदी द्वारा चिह्नित किया गया है।

chat bot
आपका साथी