वाहन जांच में पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, एक गिरफ्तार

जमुई। शनिवार को चकाई पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में एक बोलेरो से शराब बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 06:19 PM (IST)
वाहन जांच में पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, एक गिरफ्तार
वाहन जांच में पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, एक गिरफ्तार

जमुई। शनिवार को चकाई पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में एक बोलेरो से शराब बरामद किया है। साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि शनिवार की दोपहर सूचना मिली की देवघर से बोलेरो वाहन से शराब की खेप बेगूसराय ले जाई जा रही है। सूचना पर चकाई चौक के समीप वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया। इसी दौरान हरे रंग की बोलेरो की तलाशी ली गई। वाहन के पिछले हिस्से में सीट के अंदर बने तहखाने से रायल स्टैग के 180 एमएल का 94 बोतल तथा 750 एमएल का 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही शराब तस्कर सह चालक बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी शिवशक्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया। अभियान में अवर निरीक्षक राकेश ¨सह, रोहित गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक नुनुवा टुडडु सहित बीएमपी जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी