शिक्षकों ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जमुई प्रखंड ईकाई द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)
शिक्षकों ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
शिक्षकों ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जमुई प्रखंड ईकाई द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार तथा प्रदेश सचिव आनंद कौशल ¨सह के आह्वान पर विधानसभा घेराव के दौरान अमानवीय व्यवहार तथा लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षकों ने पुतला दहन के बाद राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद ¨सह, मीडिया प्रभारी अभय सिन्हा, प्रखंड उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, वरुण कुमार, लाल अभिषेक ¨सह, श्रीनिवास, नवीन, बजरंगी यादव, चंद्रशेखर, कमलेश पांडेय, गणेश कुमार, मो. हैदर, संजय कुमार, वाल्मिकी पंडित सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

सरौन/चन्द्रमंडीह : समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पटना में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार की दोपहर चकाई के नियोजित शिक्षकों ने भी मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक के नेतृत्व में नियोजित शिक्षक बीआरसी से जुलूस की शक्ल में राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चकाई मोड़ पहुंचे तथा सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला फूंका। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का तानाशाही रवैया अब नियोजित शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार समान काम के लिए समान वेतन लेने तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, सुरेश साव, आदित्य चौधरी, बबलू दूबे, अशोक पंडित, गुलशन रावत, स्वाति कुमारी, नीरज पांडेय, रंजीत आजाद आदि मौजूद थे।

गिद्धौर : पटना में नियोजित शिक्षक पर हुए लाठीचार्ज के विरोध शनिवार को प्रखंड बीआरसी भवन में नियोजित शिक्षक संघ द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। सभी शिक्षकों ने एक सुर में कहा कि जब तक समान काम समान वेतन सरकार द्वारा हम लोगों को नहीं दिया जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्णवाल, ब्रजेश ¨सह, कैलाशपति यादव, रामचन्द्र तांती, मंटू मंडल, प्रदीप साव, रामचन्द्र कुमार तांती सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

सिकन्दरा : शनिवार को आक्रोशित शिक्षकों ने सिकन्दरा मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमारव शिक्षा मंत्री शोक चौधरी का पुतला दहन किया। शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ललित नारायण मोहन ने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार ने शिक्षकों पर लाठी चार्ज कराया है उससे नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया सामने आ गया है। पुतला दहन से पूर्व शिक्षकों द्वारा बीआरसी से विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव त्रिपुरारी रजक सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका शामिल थे।

बरहट: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को पत्नेश्वर चौक पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज, पानी का फब्बारा, आंशू गैस छोड़न जैसे वारदात जघन्य अपराध है। सरकार की तानाशाही रवैया का विरोध किया जाएगा। 26 मार्च को जिला मुख्यालय में पुतला दहन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मो. कलीमुद्दीन अंसारी, मुकेश मंडल, विपिन कुमार, राणा शक्ति ¨सह, आशीष चौहान, संतोष ठाकुर सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

लक्ष्मीपुर: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले पटना में सामान काम सामान वेतन को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित शिक्षकों ने संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकारी जिला उपाध्यक्ष र¨वदर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अंजीब कुमार, उद्यानंद गुप्ता, महेश दास, शिक्षक प्रवक्ता अबधेश कुमार निराला, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी