पुलिस के हत्थे चढ़े पांच आरोपित

जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन फरारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 06:58 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े पांच आरोपित
पुलिस के हत्थे चढ़े पांच आरोपित

जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन फरारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओकरी ओपी की पुलिस ने अनतपुर गांव से जानलेवा हमले के आरोपित हरेंद्र बिद को गिरफ्तार किया है। इस थाने की पुलिस ने मोदनगंज से विजेंद्र किशोर प्रसाद तथा अनतपुर से शराब कारोबारी सुहैल बिद को गिरफ्तार किया है। उधर परसबिगहा थाने की पुलिस ने करणी बिगहा से चंद्रमा यादव तथा विशु बिगहा से चंद्रदेव यादव को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी