जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण को भेजे जाएंगे किसान: मंत्री

गोपालगंज : जैविक खेती के प्रति अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दस हजार किसानों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:11 PM (IST)
जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण को भेजे जाएंगे किसान: मंत्री
जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण को भेजे जाएंगे किसान: मंत्री

गोपालगंज : जैविक खेती के प्रति अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दस हजार किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। ताकि प्रशिक्षित किसान जैविक तरीके से खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर इसके बारे में अधिक से अधिक किसानों को जानकारी दे सकें। कृषि मंत्री प्रेम कुमार सोमवार को कृषि विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर किसानों का हाल जानने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत जैविक कॉरिडोर के तहत दस हजार किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। बिहार सरकार जैविक खेती प्रोत्साहन के तहफ किसानों को ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जैविक खेती से कृषि कार्य में लागत कम हो जाती है। सरकार किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण बाढ़ व सूखा की स्थिति बन रही है। लेकिन कृषि विभाग को किसानों की ¨चता है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज जिले को पूर्ण रूप से सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इसके तहत पहले चरण में छह प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि 86825 लोगों ने सुखाड़ अनुदान के लिए निबंधन कराया है। जिले में डीजल अनुदान मद में 27994 किसानों को एक करोड़ पांच लाख से अधिक की राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सूखाग्रस्त होने के बाद आपदा प्रबंधन के द्वारा किसानों को इनपुट अनुदान मद में प्रत्येक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को सूखाग्रस्त होने के कारण किसानों को अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी