जेल भेजे गए दीपू हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपित

???? ???? ??????? ?? ?????? ???? ??? ??? ???? ?????? ?? ????? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:28 AM (IST)
जेल भेजे गए दीपू हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपित
जेल भेजे गए दीपू हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपित

संवाद सूत्र, भोरे : थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में हुई दीपू गुप्ता की हत्या में नामजद तीनों आरोपित को पुलिस ने शनिवार की शाम जेल भेज दिया। इस बीच भोरे थानाध्यक्ष ने इस बात का खुलासा किया कि दीपू की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने दावा किया कि जिस युवती से दीपू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस यूवती से दीपू का प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन शादी के बाद भी दोनों का प्रेम अनवरत जारी था। इसी प्रेम के चक्कर में बुधवार की रात्रि दीपू की उसके बथान पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपू गुप्ता की मां विद्यावती देवी के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अरोपित में भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव के नीरज गोंड, सत्यपाल यादव और नीतीश ठाकुर उर्फ न्यूटन ठाकुर शामिल हैं। शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद सीजेएम ने उन्हें चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी