नवादा: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, वृद्ध पकड़ाया, पिटाई के बाद आरोपित पुलिस के हवाले, विम्स रेफर

ग्रामीणों ने आरोपित वृद्ध 60 वर्षीय रामाशीष प्रसाद की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 08:17 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 08:17 AM (IST)
नवादा: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, वृद्ध पकड़ाया, पिटाई के बाद आरोपित पुलिस के हवाले, विम्स रेफर
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में वृद्ध की पिटाई

 संस, नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले में ग्रामीणों ने आरोपित वृद्ध 60 वर्षीय रामाशीष प्रसाद की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि 10 वर्षीय नाबालिग बकरी चराने खेत गई थी। वहां रहे वृद्ध ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। तब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर लोग वहां पहुंच गए और आरोपित वृद्ध को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में उसे कादिरगंज ओपी की पुलिस को सौंप दिया। 

ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि आरोपित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिटाई के मामले में आरोपित की तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी