छठ को ले बाजार में सजीं सामान की दुकानें

संवाद सहयोगी (गया नगर) : दीपावली समाप्ति के बाद लोग अब लोक आस्था के छठ पर्व की तैयारी में जुट गए हैं

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 10:06 PM (IST)
छठ को ले बाजार में सजीं सामान की दुकानें

संवाद सहयोगी (गया नगर) : दीपावली समाप्ति के बाद लोग अब लोक आस्था के छठ पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। सामानों को खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं। बाजार में छठ सामग्री की दर्जनों अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं। पूजन सामग्री के अलावे दाउरा, सूप, मिट्टी का चूल्हा, प्याली, नारियल आदि की दुकानें लगायी गयी हैं।

मिट्टी के चूल्हा पर बनता छठ का प्रसाद

सनातन धर्म में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। विशेष रूप से जब छठ का पर्व हो तो उस समय तो पूजा के निमित बनने वाले सामान को पवित्र तरीके से बनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखकर यहां के बाजार में मिट्टी का चूल्हा व बर्तन लाया गया है। जिसमें छठ का खीर बनायी जाएगी। महंगे होने के बाद भी मिट्टी का चूल्हा छठव्रती खरीद रहे हैं। यहां के बाजार में 80 से 160 रुपये में एक प्रति पीस चूल्हा बिक रहा है।

दाउरा व सूप की मांग बढ़ी

बांस की बनी दाउरा व सूप का छठ पूजा में अलग महत्व है। इन सूप के सहारे भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया जाता है। इस कारण से छठ व्रत करने वाले लोग पूरी आस्था के साथ बांस के बने दउरा व सूप खरीदते हैं। इस कारण से इसकी बिक्री अधिक हो रही है। मांग के अनुसार से यहां के बाजार में में दाउरा व सूप की अधिक मंगाया गया है। जैसा दाउरा व सूप वैसा दाम निर्धारित है। अब खरीदने वाले पर निर्भर करता है कि किसी तरह दाउरा व सूप खरीदते हैं।

chat bot
आपका साथी