व्यवसायी के अपहर्ताओं के खिलाफ चले स्पीडी ट्रायल : विधायक

दरभंगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक जीवेश कुमार ने सिंहवाड़ा बाजार से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नू की सकुशल बरामदगी पर जिला पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है। कहा कि 6 जनवरी से अपहृत रमण ठाकुर के परिजनों ने अब तक तक धैर्य से काम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 06:09 AM (IST)
व्यवसायी के अपहर्ताओं के खिलाफ चले स्पीडी ट्रायल : विधायक
व्यवसायी के अपहर्ताओं के खिलाफ चले स्पीडी ट्रायल : विधायक

दरभंगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक जीवेश कुमार ने सिंहवाड़ा बाजार से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नू की सकुशल बरामदगी पर जिला पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है। कहा कि 6 जनवरी से अपहृत रमण ठाकुर के परिजनों ने अब तक तक धैर्य से काम लिया। उन्होंने एसएसपी से पकड़ाए बदमाशों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की है। इधर, स्वर्णकार संघ व सर्राफा व्यवसायी ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली की सराहना कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। स्वर्णकार सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू ठाकुर ने कहा कि अपहरणकर्ता के साथ चुन्नू ठाकुर की सकुशल बरामदगी प्रशासनिक की चौकस व्यवस्था का परिणाम है। दरभंगा पुलिस कप्तान बाबू राम, नगर एसपी योगेंद्र कुमार, प्रशिक्षु आपीएस सैयद इमरान मसूद, डीएसपी अनोज कुमार, बिरजू पासवान, थाना अध्यक्ष हरिकिशोर यादव, अनुसंधानक अकमल खुर्शीद, तकनीकी सेल के रामबाबू राय सहित अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वर्णकार संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इधर, अपहृत चुन्नू के पिता विष्णुदेव ठाकुर, भाई मुन्ना ठाकुर ने भी पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी