योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : मदन सहनी

दरभंगा। बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति सह संरक्षण विभाग के मंत्री सह गोराबौराम विधायक मदन सहनी मंगलवार को कमलपुर गांव के बूथ स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की मजबूती से ही पार्टी मजबूत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:15 AM (IST)
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : मदन सहनी
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : मदन सहनी

दरभंगा। बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति सह संरक्षण विभाग के मंत्री सह गोराबौराम विधायक मदन सहनी मंगलवार को कमलपुर गांव के बूथ स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की मजबूती से ही पार्टी मजबूत होगी। कहा कि नीतीश सरकार के सात सरोकार से जुड़ी गांव-कस्बों में चल रही योजनाओं के बारे में जब तक लोगों के बीच हर चौक-चौराहे पर चर्चा नहीं करेंगे, तब तक लोग येाजनाओं की हकीकत से रूबरू नहीं हो सकेंगे। कहा कि बूथ, पंचायत के कार्यकर्ता हो या प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सरकार के न्याय के साथ विकास, शराबबंदी, घर-घर बिजली समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी लोगों के बीच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से चलाए जा रही योजनाओं के आंकड़े के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ता लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। मौके पर जदयू नेता राम प्रवेश पासवान, जियाउद्दीन खां, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद, ने भी अपने विचार रखे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कन्हैया कुमार ने किया। जदयू नेता जियाउर्रहमान तारा, जिप उपाध्यक्ष ललिता झा, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, सरफे आलम, शंभू मुखिया, सरोज मुखिया, अरुण सिंह, श्याम सिंह, मोनू चौधरी, राजेश यादव, नित्यानंद मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी