बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रहा भेदभाव

केवटी प्रखंड की शेखपुरदानी पंचायत के वार्ड संख्या 5 व 6 तथा 12 के बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2017 12:52 AM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 12:52 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रहा भेदभाव
बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रहा भेदभाव

दरभंगा। केवटी प्रखंड की शेखपुरदानी पंचायत के वार्ड संख्या 5 व 6 तथा 12 के बाढ़ पीड़ितों को अभी तक बाढ़ राहत सहायता और फसल क्षति मुआवजा राशि नहीं मिलने तथा मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा उक्त वार्ड के बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव बरतने को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर उक्त वार्ड के दस महिला व पुरुष वार्ड पीड़ितों द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार की रात वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सीओ संतोष कुमार सुमन व बीडीओ मो .तौकीर हासमी तथा अनशनकारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान बाढ़ राहत के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया गया । वार्ता में पराजित मुखिया प्रत्याशी एहसान कुरैशी, मुंतजीर आलम, मो.हुसैन, मो. परवेज , गुलाम हुसैन, फिरोज अहमद आदि शामिल थे। मालूम हो उक्त मांगों को लेकर विधवा जुलेखा खातून, सम्मू खातून, हासमा खातून, नूरजहां , असमा खातून, मो.युनूस , मो.अब्दुल्लाह, मो.इद्रीश, मो.जब्बार तथा मोहम्मद नुरूल ने निश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया था ।

chat bot
आपका साथी