केवटी पश्चिमी मंडल भाजयुमो की 21 सदस्यीय कार्यसमिति गठित

दरभंगा। केवटी पश्चिमी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शेखर झा ने अपने 21 सदस्यीय नव गठित मंडल कार्यसमिति की घोषणा शुक्रवार को की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:15 AM (IST)
केवटी पश्चिमी मंडल भाजयुमो की 21 सदस्यीय कार्यसमिति गठित
केवटी पश्चिमी मंडल भाजयुमो की 21 सदस्यीय कार्यसमिति गठित

दरभंगा। केवटी पश्चिमी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शेखर झा ने अपने 21 सदस्यीय नव गठित मंडल कार्यसमिति की घोषणा शुक्रवार को की। सूची जारी करते हुए उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यसमिति में मनोज कुमार मंडल को महामंत्री, पुलकित साह, मुकुल कुमार झा व संतोष कुमार पासवान को उपाध्यक्ष, अजीत कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव, अमित कुमार झा व राहुल ठाकुर को मंत्री, सौरभ कुमार शुक्ला को कोषाध्यक्ष, केशव पांडेय को प्रवक्ता व अंकित कुमार को सोशल मीडिया (आइटी सेल) प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमिताभ कुमार को कमल क्लब का संयोजक बनाया गया है। जबकि अजीत कुमार पासवान, अमित कुमार साहु, संतोष कुमार साहु, नितीश कुमार गुप्ता, योगेश साहु, विकास कुमार पुष्पा व राजा शर्मा और कृष्णा पासवान को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इधर, भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती व महामंत्री पवन कुमार निराला ने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी