बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले स्कूल

प्रखंड के स्कूलों का बीईओ ने गुरुवार को निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 03:06 AM (IST)
बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले स्कूल
बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले स्कूल

बक्सर। प्रखंड के स्कूलों का बीईओ ने गुरुवार को निरीक्षण किया। वहीं, अरक बिचला टोला स्कूल में भी बच्चे गायब थे। इस दौरान दो स्कूल बंद मिले। सरकार के अथक प्रयास के बावजूद प्रारंभिक विद्यालयों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। अधिकांश विद्यालय शिक्षकों की मनमर्जी से संचालित हो रहे हैं। अरक बिचला टोला स्कूल में हो रही अनियमितता की शिकायत समाजसेवी उदय नारायण ¨सह ने डीईओ तथा बीईओ से की है। चक्की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ¨सह ने चन्दा और अरक पंचायत के प्रारंभिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें स्कूलों में व्याप्त अनियमितता की कलई खुलकर सामने आई। बीईओ उमेश कुमार ¨सह ने मौसम की नजाकत को भांपते हुए शुक्रवार को चन्दा पंचायत के तीन तथा अरक पंचायत के एक विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें बड़े पैमाने पर खामियां उजागर हुई। बीईओ सबसे पहले मध्य विद्यालय लीलाधरपुर पहुंचे, जहां नामांकित 306 बच्चों में सिर्फ 49 उपस्थित थे। वहीं, कार्यरत नौ शिक्षकों में चार ही आए थे। जबकि, पांच सीएल पर थे। एमडीएम का खाना नहीं बना था। इसके बाद बीईओ प्राथमिक और मध्य विद्यालय परसियां पहुंचे, जहां दोनों में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। म.वि. में पदस्थापित तीन शिक्षकों में सिर्फ एक शिक्षक उपस्थित थे। जबकि प्रभारी सहित दो शिक्षक नदारद थे। बीईओ ने बताया कि अनियमितता वाले स्कूलों की लिखित शिकायत वरीय अधिकारियो से की जाएगी।

chat bot
आपका साथी