दो हजार जवान लगे थे ड्यूटी में, नाश्ता भी नहीं मिला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे जवानों को नाश्ता, खाना की कोई व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर नहीं कराई गई थी। जिसके चलते सुरक्षा में लगे जवान पूरे दिन भूख-प्यास से बिलबिलाते रहे। नीतीश कुमार के सुरक्षा ड्यूटी में करीब दो हजार जवान लगाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 05:31 PM (IST)
दो हजार जवान लगे थे ड्यूटी में, नाश्ता भी नहीं मिला
दो हजार जवान लगे थे ड्यूटी में, नाश्ता भी नहीं मिला

बक्सर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे जवानों को नाश्ता, खाना की कोई व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर नहीं कराई गई थी। जिसके चलते सुरक्षा में लगे जवान पूरे दिन भूख-प्यास से बिलबिलाते रहे। नीतीश कुमार के सुरक्षा ड्यूटी में करीब दो हजार जवान लगाए गए थे।

इन जवानों के लिए न तो सुबह में नाश्ता का प्रबंध किया गया और नहीं दोपहर में खाना दिया गया। भूखे-प्यासे जवान ड्यूटी तो निभा दिए। लेकिन, नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर आकाश में उड़ने के बाद अपने भूख का अहसास हुआ। सुदूर देहात में पड़ी ड्यूटी का नतीजा यह हुआ कि जवान अपनी जेब से भी खरीद कर खाने को तरसते रहे। सुरक्षा ड्यूटी में सैकड़ों की संख्या में जवान दिल्ली पुलिस लाइन से मंगाए गए थे। कुछ जवान नालंदा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, गया तथा औरंगाबाद से भी बुलाए गए थे। इन जवानों को ड्यूटी के बाद खाने-पीने की काफी फजीहत हुई। ड्यूटी खत्म होने के बाद जवान एक दूसरे से खाना के इंतजाम के बारे में पूछते रहे। लेकिन, ग्रामीण हलके में हुए इस आयोजन के कारण उन्हें मन के अनुरूप खाना नहीं मिला। जिससे जवान काफी निराश तथा नाराज नजर आए।

chat bot
आपका साथी