चोरों ने उड़ायी हजारों की संपति

राजपुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुर में प्रखंड कार्यालय कर्मी दलसिंगार के घर में गुरूवार क

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 05:54 PM (IST)
चोरों ने उड़ायी हजारों की संपति

राजपुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुर में प्रखंड कार्यालय कर्मी दलसिंगार के घर में गुरूवार की रात चोरों ने हजारों रूपये मूल्य की संपति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे में दलसिंगार की पत्‍‌नी राधिका देवी ने बताया कि सभी लोग गर्मी के कारण छत पर सोये हुए थे। इसी बीच रात्रि समय में चोरों ने घर के पीछे लगा खिड़की तोड़ अंदर प्रवेश कर गये और घर में लड़की की विदाई के लिए रखा नया कपड़ा, गहने और 8 हजार रूपये नकदी लेकर चंपत हो गये। सुबह लोगों के जगने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। वहीं, रूपापोखर के बधार में अटैची और बक्सा टूटा हुए पाया गया। वहीं, मामले को लेकर राजपुर थाने को सूचित कर दिया गया है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर राजपुर थाना है। बावजूद, चोरों ने सफलतापूर्वक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

chat bot
आपका साथी