राजपुर में रहस्यमय ढंग से युवक की हत्या

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST)
राजपुर में रहस्यमय ढंग से युवक की हत्या

जागरण संवाददाता, बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शुक्रवार को रहस्यमय ढंग से अठारह वर्षीय मुन्ना राम की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव तथा आस-पड़ोस के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक उसी गांव के रहने वाले ठगा राम का पुत्र था। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ली तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले आई। मृतक के पिता ठगा राम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले का अनुसंधान कर रही है। मृतक का शव उसके घर से कुछ दूर स्थित एक झोपड़ी से मिला।

मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बांधे गए थे तथा उसके गले में मफलर का फंदा लगा था। पुलिस के मुताबिक मुन्ना की हत्या शातिराना अंदाज में करने के बाद शव को वहां छोड़ दिया गया था। प्राथमिकी के अनुसार मुन्ना के परिजन तड़के फसल कटाई करने के लिए बाधार में चले गए थे। जिसके बाद वे बाधार से लौटे तो झोपड़ी में मुन्ना मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष के मुताबिक इस संबंध में मृतक के परिजनों ने किसी का नाम नहीं लिया है। पुलिस अपने स्तर से घटना के कारणों व हत्यारों के बारे में पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी