समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय विद्यालय की बैठक

समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की एक बैठक विद्यालय प्रांगण में नामित अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:23 PM (IST)
समस्याओं के निराकरण के 
लिए केंद्रीय विद्यालय की बैठक
समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय विद्यालय की बैठक

आरा। समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की एक बैठक विद्यालय प्रांगण में नामित अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दीप जलाकर तथा प्राचार्य द्वारा नये शामिल अतिथियों के नाम प्रस्तावित से की गई। विद्यालय की समस्याओं क्रमश: शिक्षकों के रिक्त पदों पर अनुबंध से बहाली, फर्नीचर की कमी, रोड ब्रेकर एवं विद्यालय प्रांगण के मुख्य द्वार पर जलजमाव से मुक्त करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छात्र कल्याण के मुद्दे रखे गये। अध्यक्षीय मंच से श्री शुभंकर ने तत्काल सभी बिंदुओं पर समाधन निकालने के लिए पहल की। बैठक में शामिल सदस्यों ने अध्यक्ष के पहल का स्वागत तालियों की थपथपाहट से किया। जिला रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. बी.एन.यादव द्वारा बच्चों के लिए चिकित्सा जांच मेगा कैंप लगाने की घोषणा का डॉ. रूंगटा व डॉ. विभा ने स्वागत किया। अन्य शामिल लोगों में डॉ. शिवपरशन ¨सह, डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद, रितेश चौरसिया एवं विजय श्री थी।

chat bot
आपका साथी