जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आरा आजाद हिद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजीद सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती शहर में विभिन्न संस्थाओं के बैनर तले मनाई गई। इसमें नेताजी के देश की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM (IST)
जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आरा : आजाद हिद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजीद सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती शहर में विभिन्न संस्थाओं के बैनर तले मनाई गई। इसमें नेताजी के देश की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

जिला प्रशासन और सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थान नवोदय संघ के संयुक्त तत्वावधान में जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय नेताजी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता कुमार मंगलम, उप विकास आयुक्त सह प्रभारी नगर आयुक्त हरिनारायण पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राधाचरण साह आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता डा. सतीश कुमार सिन्हा, अतिथियों का स्वागत डा. कन्हैया बहादुर सिन्हा और मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डी.राजन ने किया। इस अवसर पर डा. निर्मल कुमार सिंह, डा. किरण कुमारी, प्रो. ब्रजेश कुमार, सरदार गुरूचरण सिंह, राणा प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, डा. मृत्युंजय कुमार वर्मा, चन्द्रभानु गुप्ता, अतुल प्रकाश, डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा, आनंद मोहन, डा. विकास, आनंद मोहन, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी आदि मौजूद थे। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद राय अधिवक्ता के नेतृत्व में नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि नेता जी की शहादत से प्रेरणा ग्रहण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को रखने रखने के लिए संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अजीत रंजन, अधिवक्ता अनूप तिवारी आदि मौजूद थे। रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हास्पिटल में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि खुशी की बात है कि वर्तमान सरकार इंडिया गेट के पास उनकी मूर्ति स्थापित कर रही है। वक्ताओं में डा. दिनेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, सुधीर जी सहाय, प्रियरंजन, अविनाश जी, दिनेश कुमार मुन्ना, अशोक मानव आदि थे। अध्यक्षता प्रो. सच्चिदानंद सिन्हा, स्वागत डा. केएन सिन्हा, मंच संचालन प्रो. रणविजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. सागर आनंद ने किया। इस अवसर पर यज्ञ नारायण तिवारी, दिलीप जी, संदीप जी, डा. सुधीर कुमार सिन्हा, रामनारायण यादव, हरिदर राम, शशि सिन्हा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। विनम्रता फाउंडेशन के बैनर तले युवा सप्ताह सह सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। संस्था ने एक युवा सभा का आयोजन किया, जिसे यूथ ज्वाइंट का नाम दिया गया है और मुहिम का नाम स्पिक-अप रखा है। अन्नी प्रिया, अग्रणी प्रिया, अमित कुमार, शशि शेखर सिंह, सावन कुमार, संस्कार कृष्ण, रविशंकर सिंह आदि ने अपना विचार प्रकट किया। मंच संचालन खुशबू स्पृहा व धन्यवाद ज्ञापन पवन राज ने किया। कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार, सिन्कु, आशीष, उत्कर्ष सिन्हा, पुरुषोत्तम, अंकित, रोहित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी