नींबू का पौधा लगाने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या

पड़ोसियों ने आरती देवी की पीटकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:21 PM (IST)
नींबू का पौधा लगाने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या
नींबू का पौधा लगाने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या

कटिहार(जेएनएन)। सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर कुशवाहा टोला वार्ड संख्या एक में नींबू का पौधा लगाने के मामूली विवाद में शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने आरती देवी की पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। इस बाबत मृतका के परिजन के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांववासी अर्जुन ¨सह की पत्नी आरती देवी ने अपनी बाड़ी में नींबू का पौधा लगाया था। जिसे सुरेश ¨सह ने अपनी जमीन पर बताते हुए उखाड़ कर फेंक दिया। आरती उस जमीन को अपनी बताते हुए पुन: पौधा लगाने लगी। इससे आक्रोशित होकर सुरेश ¨सह और उसकी पत्नी व अन्य लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। बीच बचाव के दौरान भोला ¨सह और उसकी पत्नी भी घायल हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे सेमापुर ओपी अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि मृतका के पति ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी