BJPs virtual dialogue : आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह राज्यमंत्री

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज केंद्रीय राज्‍य मंत्री यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 09:21 AM (IST)
BJPs virtual dialogue : आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह राज्यमंत्री
BJPs virtual dialogue : आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह राज्यमंत्री

भागलपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं वर्चुअल संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से शुक्रवार को 11:30 बजे भागलपुर विधानसभा में युवा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बनाया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हों। जूम एप के माध्यम से होने वाले वर्चुअल संवाद में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का भी कार्य करें।

इधर, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि भागलपुर विधानसभा का वर्चुअल युवा जनसंवाद जूम एप के माध्यम से किया गया है। यह आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि युवा जनसंवाद सम्मेलन की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। भागलपुर के सभी चार मंडलों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं को डिजिटल माध्यम से वर्चुअल रैली कराने के लिए एप डाउनलोड करवाया रहें हैं। इस संवाद कार्यक्रम में हजारों युवाओं को जोडऩे के लिए वार्डों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार के छह वर्षों की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने के लिए युवा कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहें हैं। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं जो स्वाबलंबन के साथ हर हाथ को काम देने की बात कही है और इसके लिए विभिन्न योजनाओं  को देश के लिए समर्पित किया है। हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा विशेष टीम बनाया गया है, जिनका वाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। कोरोना वायरस सक्रमण को लेकर सभी दलों के प्रमुख नेता वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। आम राजनीतिक पार्टियों की तुलना में भाजपा नेताओं का वर्चुअल संवाद अधिक हो रहा है। विभिन्न मंच-मोर्चा के वरीय नेता लगातार संवाद कर रहे है और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने के लिए कहा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी