पांच घंटे के भीतर दो कोरोना मरीजों की मौत

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में लगातार कोरोना मरीजों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:18 PM (IST)
पांच घंटे के भीतर दो कोरोना मरीजों की मौत
पांच घंटे के भीतर दो कोरोना मरीजों की मौत

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को भी पांच घंटे के भीतर दो मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से एक नवगछिया और दूसरा झारखंड के साहेबगंज का मरीज शामिल है। अबतक अस्पताल में भर्ती 88 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पांच, नौ और 10 सितंबर को भी दो-दो संक्रमितों की मौत हो गई थी।

नवगछिया की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 16 सितंबर को आइसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ने बताया कि शनिवार को उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और ऑक्सीजन का लेबल भी कम होने लगा। दिन में 10.45 बजे उसकी मौत हो गई। साहेबगंज के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत सुबह छह बजे हुई। उसे 18 सितंबर को आइसीयू में भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था।

chat bot
आपका साथी