साध्वी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज होगी बहस

कहलगांव शिवनारायणपुर स्थित महर्षि मेँहीँ आश्रम रामपुर में छह साल पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की आज होगी सुनवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:37 AM (IST)
साध्वी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज होगी बहस
साध्वी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज होगी बहस

भागलपुर। छह साल पहले दो साध्वी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा त्रिवेदी की अदालत में अगली बहस शुक्रवार को होगी। न्यायालय ने इस मामले में बहस के लिए 14 सितंबर की तिथि तय कर दी है।

कहलगांव अनुमंडल के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित महर्षि मेँहीँ आश्रम रामपुर में 27 अगस्त 2012 को हुए दो साध्वी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में आरोपित अज्ञानंद बाबा और रतन पासवान की तरफ से बहस हो रही है। कुल 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना की रात दोनों बहनें अपने कमरे में भोजन पका रही थी। आरोप के मुताबिक उसी दौरान अज्ञानंद उर्फ मंटू बाबा अपने साथी घनश्याम मंडल, विवेका, पंकज, प्रेम यादव, रतन पासवान आदि के साथ आ पहुंचा। आरोपितों ने दोनों बहनों को अपशब्द कहा और विरोध करने पर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में सरकार की ओर से एपीपी काशीनाथ मिश्रा बहस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी