भाागलपुर में जाम : बीते 12 घंटे से नवगछिया से रजौन और घोघा तक लगा है भीषण जाम

भाागलपुर में जाम मंगलवार की देर रात से भागलपुर नवगछिया रजौन से लेकर घोघा तक भीषण जाम लगा हुआ है। जाम में 12 घंटे से फंसे लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन का भी इस जाम से मुक्ति दिलाने में पसीना छूट रहा है।

By Amrendra TiwariEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 03:29 PM (IST)
भाागलपुर में जाम :  बीते 12 घंटे से  नवगछिया से रजौन और घोघा तक लगा है भीषण जाम
भाागलपुर में जाम : विक्रमशिला पुल पर जाम में फंसे वाहन।

भागलपुर, जेएनएन । भागलपुर में जाम : 12 घंटे से 65 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। नवगछिया से रजौन और घोघा तक लगे जाम में फंसे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। दोपहर 12.30 बजे के बाद विक्रमशिला सेतु पर की दोपहर गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगीं। दरअसल, विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती को लेकर सोमवार रात दस बजे से ही विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। सभी वाहनों को सीमावर्ती क्षेत्र में रोककर रखा गया था। मतगणना संपन्न होने पर मंगलवार रात 12.30 बजे वाहनों का परिचालन शुरू किया गया। ऐसे में वाहनों के एकाएक दबाव बढ़ने से सेतु पर रात एक बजे जाम लग गया। इससे नवगछिया से रजौन और घोघा तक 65 किलोमीटर गाड़ियों की कतार लग गई। बुधवार सुबह छह बजे वनवे कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। गाड़ियां धीरे धीरे आगे बढ़ ही रही थी कि नवगछिया की ओर ओवरलोड दो ट्रक के खराब होने और ओवरटेक के कारण वाहनों में ब्रेक लग गया। खराब ट्रक को ठीक कराने औऱ ओवरटेक करने वाले गाड़ियों को लाइन में लगाने पर दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद वनवे कर वाहनों का परिचालन शुरू किया गया। लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक जाम से राहत नहीं मिल सकी थी। इधर, देवघर से पूजा कर अररिया जा रहीं महिलाएं तीन घंटे सेतु पर फांसी रहीं। सुबह 9.20  बजे जीरोमाइल से मधेपुरा के लिए खुली बस भी तीन घंटे तक सेतु पहुंच पथ पर फांसी रही। गर्मी में जाम में फंसे लोग भूख-प्यास से परेशान थे।

कई लोगों ने स्‍थगित की अपनी यात्रा 

जाम के कारण कई लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। लोग रास्ते से ही अपने घर को लौट गए। कई लोगों को रास्ते में गाड़ी से उतरकर पांच  से छह  किलोमीटर पैदल चलने को विवश होना पड़ा। जाम में फांसी एंबुलेंस को मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। दिल्ली, यूपी, एमपी, बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड व बिहार सहित देश के विभिन्न जगहों के सैकड़ों वाहन जाम में घंटों फंसे रहे।  1 .5  किमी तय करने में लगे तीन से चार घंटे।

जाम इतनी भीषण थी कि ऑटो पर बैठे लोगों को पैदल ही पुल को पार करना पड़ा। बाइक और स्कूटर चालक जान जोखिम में डालकर सेतु के फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे थे।

क्‍या कहती है पुलिस

गंगा ब्रिज टीओपी भागलपुर के प्रभारी विशेष कुमार कहते है कि एकाएक वाहनों का सेतु पर दबाव बढ़ने के साथ दो ट्रक के खराब होने और ओवरटेक के कारण जाम की समस्या खड़ी हुई। ओवरलोड दोनों ट्रक से और ओवरटेक करने वाले एक दर्जन वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। किए गए। धीरे धीरे वन-वे कर वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी