चाहूंगा मैं तुझे, सांझ सवेरे : WOW, अद्भुत, जब अररिया के शिक्षक ने गाए रफी के ये गीत, मच गया धमाल

अररिया के मध्य विद्यालय घिवाहा के शिक्षा सेवक के गाए इस गीत को खूब सराहा जा रह है। लोग लगातार इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कहते हैं कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्‍चों को भी वे गीत गाकर सुनाते हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 09:23 PM (IST)
चाहूंगा मैं तुझे, सांझ सवेरे : WOW, अद्भुत, जब अररिया के शिक्षक ने गाए रफी के ये गीत, मच गया धमाल
मध्य विद्यालय घिवाहा के शिक्षा सेवक उमेश सरदार।

संवाद सूत्र, परवाहा (अररिया)। कहते हैं प्रतिभा किसी पहचान की जरूरत नही होती है बस उसे सही वक्त मिल जाए तो निखार आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य विद्यालय घिवाहा के शिक्षा सेवक पद पर कार्यरत उमेश सरदार के साथ। उमेश सरदार का एक गाना इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परवाहा के वार्ड नं चार निवासी उमेश सरदार मध्यमवर्गीय परिवार से आता है तथा शिक्षा सेवक की नोकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से गाना गाने का शौक है।

विद्यालय में बच्चों को घर से लाने एवं पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के दौरान बच्चों से काफी लगाव हो गया। इस दौरान बच्चों के साथ क्लास के अंतिम समय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संगीत का दौर चलता है। उन्होंने बताया कि एक दिन गांव के युवक प्रभात यादव व अन्य लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद रफी साहब व महेंद्र कपूर साहब के द्वारा गाए गीत गवाया और रिकॉर्ड कर लिया।

उमेश सरदार गाना वायरल होने की सूचना मिलते ही खुशी से झूम उठे उन्होंने बताया कि उन्हें अब भी बड़े मंच पर गाने की लालसा है। वहीं प्रभात यादव ने बताया कि वीडियो दो जनवरी को रात के 12 बजे वायरल किया था, जिसे कई लोगों ने शेयर किया है।

टीचर्स ऑफ बिहार ने दी बधाई 

टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकारी स्‍कूल से जुड़े शिक्षक, शिक्षा मित्र, कर्मचारी, शिक्षा सेवक लगातार गुणावत्‍तापूर्ण कार्य कर रहे हैं। बच्‍चों को पढ़ाने से लेकर उसके मनोरंजन करने तक का ध्‍यान रखते हैं। उन्‍होंने उमेश सरदार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही यह भी कहा कि शिक्षक को शिक्षा के अलावा अन्‍य विधाओं में भी दक्ष होना चाहिए। जिससे बच्‍चे उनसे प्रभावित होंगे। उनके कार्य को लोगों के बीच पहुंचाएंगेे। 

chat bot
आपका साथी